-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कच्छ जिला पानी के अभाव वाला क्षेत्र घोषित
गुजरात सरकार ने पूरे कच्छ जिले को पानी के अभाव वाला क्षेत्र घोषित कर दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कल रात कच्छ के भुज जिला मुख्यालय में समीक्षा बैठक के बाद यह घोषणा की। कच्छ जिले के अलावा उन सभी तहसीलों और प्रखंडों को भी पानी के अभाव वाला घोषित किया गया है जहां मौजूदा मॉनसून के दौरान एक सौ 25 मिलीमीटर से कम वर्षा हुई है। श्री रूपानी ने घोषणा की कि पानी के अभाव वाले इलाकों में पहली अक्तूबर से राहत के विभिन्न उपाय शुरू होंगे। उन्होंने कच्छ जिले के लिए पाइपलाइन के जरिए पीने का पानी सप्लाई करने की दो सौ 96 करोड़ रूपये की परियोजना का भी ऐलान किया। पानी के अभाव वाले इलाकों में नियमों के अनुसार गौ-शालाओं के लिए सब्सिडी दी जाएगी और मवेशियों के लिए नये शिविर खोले जाएंगे।




Leave a Reply