प्रधानमंत्री ने देशव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पखवाड़े भर के स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। दो अक्तूबर गांधी जयंती तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य साफ-सफाई के काम में लोगों का सहयोग जुटाना और स्वच्छता अभियान को और सशक्त बनाना है ताकि बापू के स्वच्छ भारत का स्वप्न पूरा किया जा सके। आज मैं सवा सौ करोड़ देशवासी ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प को फिर से एक बार दोहराने जा रहे हैं। आज से लेकर दो अक्टूबर यानी पूज्य बापू की जयंती तक देशभर में हम सभी नई ऊर्जा के साथ, नए जोश के साथ अपने देश को, अपने भारत को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान करेंगे, अपना योगदान देंगे।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों, स्कूली बच्चों, दुग्ध और कृषि सहकारी समितियों, सद्गुरू जग्‍गी वासुदेव, श्री श्री रविशंकर, माता अमृतानंदमयी, पटनासाहेब के जत्‍थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, अजमेर दरगाह के ज़रार चिश्‍ती, अभिनेता अमिताभ बच्‍चन, उद्योगपति रतन टाटा, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और स्‍वच्‍छाग्रहियों तथा लोगों से बातचीत की। श्री मोदी ने कहा कि स्‍वच्‍छता को आदत बनाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today