-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू होगा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण 17 सितम्बर से शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सेवा, समभाव और आपसी सहयोग का अद्भुत उदाहरण बोहरा समाज में देखने को मिलता है। समाज द्वारा बच्चों तथा महिला शिक्षा, व्यापार में सहयोग, गरीबी दूर करने, एक-सा भोजन करने, कोई भूखा नहीं सोने पाये, पक्की छत आदि की मुकम्मल व्यवस्था की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। बोहरा समाज अनुशासित, समर्पित, मुल्क से मोह, दूसरों की मदद करने वाला समाज है। यदि ऐसा वातावरण बन जाये, तो धरती पर सही मायने में जन्नत आ जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2022 तक हर परिवार को घर उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता अभियान और नर्मदा सेवा यात्रा में बोहरा समाज के योगदान और सैय्यदना साहब के प्रथम दर्शन के प्रसंग का उल्लेख किया। आज भी उन्हें उक्त प्रसंग से प्रेरणा और उर्जा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर और पूरा प्रदेश आज गौरवान्वित है कि बोहरा समाज के धर्मगुरू ने इस पवित्र और सबसे बड़े आयोजन के लिये इंदौर का चयन किया। मुख्यमंत्री ने सैयदना साहब से प्रदेश और देश पर स्नेह, प्रेम और कृपा बरसाने की कामना की।
कार्यक्रम में धर्मगुरू सैयदना श्री मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने कहा कि इमाम हुसैन ने मोहब्बत और इंसानियत सदा बनी रहे, इसके लिये अपना बलिदान दिया। उन्होंने मोहब्बत का पैगाम दिया। सभी धर्म और मजहब प्रेम का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में पीस ऑफ माइन्ड है। समाज को वतन के साथ प्यार करने, सबकी खुशी में खुश होने, जुबान और व्यवहार को मीठा रखने की सीख दी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्म-दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें देशवासियों के विकास तथा समग्र कल्याण की शक्ति मिले। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिये राज्य सरकार का आभार ज्ञापित किया।




Leave a Reply