शौकत मोहम्मद खान का कार्यकाल समाप्त, फिर भी संभाल रहे प्रभार

मप्र वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन शौकत मोहसम्मद खान का मुतवल्ली कमिटी के अध्यक्ष का कार्यकाल 13 असग्सत 2018 को खत्म हो चुका है लेकिन फिर वे बोर्ड में काम कर रहे हैं। वक़्फ़ बोर्ड के बैठक में अपना कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव खुद पेश किया। बैठक में 3 सदस्य उपस्थित थे केवल एक सदस्य ने समर्थन किया, क़ानूनी तोर पर यह अपने पक्ष में वोट नहीं कर सकते इसलिए एक सदस्य के समर्थन से प्रस्ताव पारित नहीं माना जा सकता। बोर्ड ने इनके कार्यकाल को बढ़ाने की पुष्टि नहीं की हैं इसलिए यह मुतवल्ली कमिटी के अध्यछ क़ानूनी तोर पर नहीं हुए। इनके प्रस्ताव के अनुसार ही मुतवल्ली कमिटी का इनका कार्यकाल ख़त्म हो गया तो ये अब वक़्फ़ बोर्ड के भी सदस्य नहीं रहे, अगर सदस्यता नहीं तो चेयरमैन भी नहीं। वक़्फ़ एक्ट के अनुसार अगर मुतवल्ली नहीं रहेगा तो बोर्ड की सदस्यता से डिसक्वालिफाई हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today