फसल खराब होने पर किसान ने जहर पीकर खुदकुशी का प्रयास

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक किसान ने जहर पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। वजह थी खेत में खड़ी खराब फसल की बरबादी के बाद बैंक के कर्जे को चुकाने की चिंता। दिल ही दिल में वह इसको लेकर दुखी था और आज सुबह उसने जहरीला पदार्थ पी लिया।

बैतूल जिला मुख्यालय के आठनेर ब्लॉक में ग्राम अक्कलवाडी मेें यह घटना हुई। यहां ताराचंद झाड़े नामक व्यक्ति ने सुबह आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने कीटनाशक पी लिया था। उसने फसल के लिए साढ़े चार लाख रुपए बैंक से उधार लिया था जिसको चुकाने की चिंता उसे अभी से होने लगी थी क्योंकि फसल खराब होने से उसके पास रूपए कहीं से आने वाले नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today