-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
केरल में बाढ़ के बाद रैट फीवर से तीन दिन में 12 लोगों की मृत्यु
केरल में बाढ़ के बाद फैले रैट फीवर यानी लेप्टोस्पायारोसिस से तीन दिन में 12 लोगों की जान गई है। कासरगोड को छोड़कर 13 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कल लेप्टोस्पायारोसिस के 33 मामलों की पुष्टि की गई और ऐसे ही लक्षणों वाले 68 रोगियों को इलाज के लिए लाया गया था। राज्य सरकार के अनुसार पहली अगस्त के बाद से 58 लोग रैट फीवर की चपेट में आ चुके हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए आज कोझिकोड में आपात बैठक बुलाई है।
पिछले दो दिनों से कोझीकोड में 28 और अलपुझा, त्रिसूर, पतनमथिट्टा और त्रिरुवनंतपुरम में ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ के कई मामले सामने आए हैं। मरीजों की संख्या देखते हुए कोझीकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष वार्ड खोला गया है। कोझीकोड जिले में चूहों से फैलने वाले बुखार रैट फीवर की रोकथाम के लिए 16 जगहों पर विशेष क्लीनिक आज से काम शुरू करेंगे।




Leave a Reply