-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत-बंगलादेश की सीमा सुरक्षा बलों की अर्धवार्षिक बैठक नई दिल्ली में
भारत और बंगलादेश की सीमा सुरक्षा बलों की अर्धवार्षिक बैठक आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही है। सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के.के. शर्मा भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व करेंगे, दूसरी ओर बंगलादेश बार्डर गार्ड के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम बंगलादेश का नेतृत्व करेंगे। बैठक का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी, मवेशियों की चोरी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा से हथियारों के अवैध व्यापार जैसे अपराधों पर रोक लगाना है।
व्यापक सीमा प्रबंधन योजना के कारगर क्रियान्वयन, विश्वास बहाली उपाय, समन्वित निगरानी, सूचनाओं के आदान–प्रदान, अपराध मुक्त क्षेत्र के विस्तार के लिए संयुक्त प्रयास बातचीत के एजेंडे में है। सीमा सुरक्षा बल और बार्डर गार्ड बंग्लादेश बातचीत के संयुक्त निष्कर्षों पर शुक्रवार को हस्ताक्षर करेंगे। महानिदेशक स्तर की पिछली बैठक इस वर्ष अप्रैल में ढांका में हुई थी।




Leave a Reply