सस्ते एलईडी बल्ब से गरीब लोगों के जीवन में व्यापक सुधार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली मई 2015 को बचत लैम्प योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत देश के एक सौ पचीस शहरों में महज एक वर्ष में ही आठ करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किये गये जिससे करीब पांच सौ करोड़ रुपये के बिजली की बचत का अनुमान है। झारखंड में बचत लैंप योजना पिछले वर्ष शुरू की गई उजाला योजना के साथ चलाई जा रही है। यह बिजली बचाने में कारगर साबित हुई है।

पूरे झारखण्ड में सस्ते एलईडी बल्ब से गरीब लोगों के जीवन में व्यापक सुधार देखा जा रहा है। हमने कई जिलों के ग्रामीण इलाकों में लोगों से बात की। उनमें से एक गढ़वा की सुधा देवी ने अपना अनुभव कुछ इस प्रकार बताया।

मैं सुधा देवी, डंडई की रहने वाली हूँ। पन्द्रह दिन पहले मेरे गांव में एक गाड़ी आई थी जिसमें सस्ता बल्ब बिक रहा था। मालूम किया तो लोगों ने बताया वहां के, कि गरीबों के लिए सरकार सस्ता बल्ब उपलब्ध करा रही है। ये सुनी तो मैं भी चार बल्ब खरीदी। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को इस योजना को शुरुआत करने के लिए बहुतबहुत धन्यवाद देती हूँ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today