राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह को रक्षा सूत्र बांधकर पर्व की बधाई और शुभकामनायें दी। राज्यपाल श्रीमती पटेल आज मुख्यमंत्री निवास पहुँची। राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने सपत्निक स्वागत और अभिनंदन किया।  वहीं, मुख्यमंत्री निवास में आमजन के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने रक्षाबंधन मनाया। इसमें मुख्यमंत्री ने बहनों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि माँ, बहन और बेटियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ बनायीं है। उनके राजनीतिक , सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के कार्यक्रम लागू किए है।उन्होंने बचन दिया की बहनो कल्याण के और भी कार्यक्रम बनाएँगे ।इस सम्बंध में बहनें सुझाव भी दें । सरकार हर क़दम पर उनके साथ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today