-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
देशभर में छह सौ से अधिक जिलों में चार हजार से अधिक जनऔषधि केन्द्र
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत देशभर में छह सौ से अधिक जिलों में चार हजार से अधिक जन औषधि केन्द्र खोले गए हैं। केंद्र सरकार की इस पहल का उद्देश्य लोगों को किफायती दर पर अच्छी किस्म की दवाईयां उपलब्ध कराना है। इन केन्द्रों में जेनेरिक दवाएं खुले बाजार के मुकाबले दस से तीस प्रतिशत सस्ती मिलती हैं। तेलंगाना में इस योजना से लाखों लोगों को लाभ हुआ है।
तेलंगाना में लगभग 90 जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से सात सौ तरह की दवाइयां और शल्य चिकित्सा से जुड़ी डेढ़ सौ से अधिक वस्तुएं सस्ती कीमत पर लोगों को मिल रही हैं। केन्द्र सरकार द्वारा दो साल पहले इस कार्यक्रम के शुरू होने के बाद राज्यभर में लाखों लोग इससे लाभान्वित हुए हैं। शुरूआत में हरेक जिले में कम से कम एक जन औषधि केन्द्र खोला गया था पर अब ये संख्या बढ़कर प्रत्येक जिले में औसतन तीन पहुंच गई है। आदिलाबाद में जनऔषधि के मेडिकल के प्रबंधक साई चैतन्य का कहना है कि ये स्टोर कम कीमत पर दवाएं देने के अलावा बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।




Leave a Reply