करीब बीस लाख मुसलमान सऊदी अरब में हज करने पहुंचे

दुनियाभर के करीब बीस लाख मुसलमान आज सऊदी अरब में हज कर रहे हैं। इनमें एक लाख, 75 हजार भारतीय हैं। ज़ायरीन हज से जुड़ी प्रमुख रस्‍म के लिए आज अराफात के लिए रवाना हो रहे हैं। अराफात में पूरा दिन प्रार्थना और ईश्वर से क्षमा-याचना में बिताया जाएगा। हज यात्री खुतबा-ए-हज सुनेंगे। दोपहर और शाम की नमाज एकसाथ अदाकरने के बाद हज-यात्री मुजदलफाह के लिए रवाना होंगे जहां वे खुले आकाश के नीचे रात बिताएंगे। कल सवेरे हज-यात्री मिना लौट जाएंगे, जहां पशु बलि और शैतान पर पत्थर मारने की सांकेतिक रस्‍म निभाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today