-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ग्यारहवां विश्व हिन्दी सम्मेलन आज मॉरिशस में शुरू
ग्यारहवां विश्व हिन्दी सम्मेलन आज मॉरिशस की राजधानी पोर्टलुई में शुरू हो गया है। सम्मेलन के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री और कवि अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगनॉथ ने कहा कि श्री वाजपेयी के निधन से भारत ने एक महान सपूत और मॉरीशस ने सच्चा मित्र खो दिया है।
अपने भाषण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से दुनियाभर से आए हिन्दी के प्रतिनिधि श्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
आज इस मंच पर खड़े हुए मेरे मन में दो भाव एक साथ उभर रहे हैं। पहला भाव शोक का है क्योंकि इस सम्मेलन पर अटल जी के निधन की छाया है और दूसरी भाव इस संतोष का भी है कि इस सम्मेलन के बहाने आज समूचे हिंदी विश्व के प्रतिनिधि अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए इस सभगार में हमने उद्घाटन सत्र के तुरंत बाद अटल जी के निमित श्रद्धांजलि सत्र रखा है। इसमें भारत और मॉरिसश के अलावा, अन्य देशों से आए हुए प्रतिनिधियों को भी श्रद्धांजलि देने का अवसर दे रहे हैं।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री और श्रीमती स्वराज ने इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन किया और ग्यारहवें विश्व हिन्दी सम्मेलन पर दो डाक टिकट भी जारी किए।




Leave a Reply