-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बाढ़ प्रभावित केरल को केंद्र 500 करोड़ रुपये की सहायता देगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के लिए पांच सौ करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। यह राशि पिछले सप्ताह गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राज्य को सौ करोड़ रुपये की घोषणा के अतिरिक्त है। मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटम परिजन को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने केरल सरकार को उसकी मांग के अनुरूप खाद्य पदार्थ और दवाइयों सहित राहत सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
प्रधानमंत्री ने बीमा कंपनियों को भी नुकसान का जायजा लेने के लिए विशेष शिविर लगाने और प्रभावित परिवारों तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर क्षतिपूर्ति राशि जारी करने का निर्देश दिया है। फसल बीमा योजना के तहत किसानों के दावों को भी जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। श्री मोदी ने बाढ़ से जान-माल के नुकसान पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।




Leave a Reply