-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
करुणानिधि का चेन्नई के मरीना बीच में अंतिम संस्कार
डी.एम.के. पार्टी के अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का आज शाम चेन्नई के मरीना बीच में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें अन्ना मेमोरिया के पास उनके गुरु तथा डीएमके पार्टी के संस्थापक सी.एन. अन्नादुरई की समाधि के पास पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया। इस अवसर पर सैन्य टुकडि़यों ने उन्हें सलामी दी।
श्री करूणानिधि कला, लेखन, काव्य और साहित्य प्रेमी थे। उनकी अतुल्य बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें राजनीति में और निखारा। उन्होंने कई फिल्मों की पटकथा लिखी जिनमें रोमांस और ऐतिहासिक कहानियों से लेकर सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध सभी तरह की कहानियां शामिल थीं। सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण का मौका कभी नहीं खोया। आजादी के बाद के भारत के लगभग सभी प्रधानमंत्रियों के साथ उन्होंने काम किया। आदर्शों के लिए लड़ते हुए उन्होंने सिद्ध किया कि लोकतंत्र को आपातकाल से चुनौती नहीं दी जा सकती। उगते हुए सूरज के निशान वाले द्रविड नेता आज मरीना बीच पर पंचतत्व में विलीन हो गए। जहां उन्हें विदाई देने के लिए अनगिनत लोग इक्टठा हुए।




Leave a Reply