-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का निधन
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि का निधन हो गया है। शाम 6 बजकर 1 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
बीते 10 दिन से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि का निधन हो गया है। शाम 6 बजकर 1 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत बहुत नाजुक थी। उनके सारे अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह 94 साल के थे, करुणानिधि पिछले 28 जुलाई से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे| डॉक्टरों की निगरानी और बेहतर इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नही हो रहा था।
चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने कुछ देर पहले ही उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया था। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रही है।
बता दे कि करुणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण अस्पताल में भर्ती रहे हैं। उधर, डीएमके के कार्यकर्ता अपने नेता के लिए दुआओं में जुटे हुए थे । स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना के साथ ही बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए थे । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई नेता अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जानने पहुंचे थे|
ऐसा रहा राजनीतिक कार्यकाल
इसी साल 3 जून को करुणानिधि ने अपना 94वां जन्मदिन मनाया, ठीक 50 साल पहले 26 जुलाई को ही उन्होंने डीएमके की कमान अपने हाथ में ली थी।लंबे समय तक करुणानिधि के नाम हर चुनाव में अपनी सीट न हारने का रिकॉर्ड भी रहा। वो पांच बार मुख्यमंत्री और 12 बार विधानसभा सदस्य रहे । अभी तक वह जिस भी सीट पर चुनाव लड़े, उन्होंने हमेशा जीत दर्ज की है। करुणानिधि ने 1969 में पहली बार राज्य के सीएम का पद संभाला था, इसके बाद 2003 में आखिरी बार मुख्यमंत्री बने थे।
Posted in: Uncategorized, दुनिया, देश
Tags: india, khabar sabki, politics




Leave a Reply