-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक, राहुल औंकारेश्वर से चुनावी दौरे पर
कांग्रेस चुनाव को लेकर जनता तक पहुंचने के मामले में भाजपा और खासकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुकाबले में अभी बहुत दूर है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक ली और सबको मैदान में उतरने की नसीहत दे डाली। गांधी ने दो टूक कहा मैं सितंबर से चुनावी दौरे पर आऊंगा, इसके पहले आप सब मिलकर दौरे करें। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं की एक कोर टीम बनाई जिसमें पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ सहित प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, विवेक तनखा, राजमणि पटेल, मीनाक्षी नटराजन, राजेंद्र सिंह को शामिल किया है। आज की बैठक में मीनाक्षी व भूरिया नहीं थे। बैठक में बसपा, सपा से गठबंधन की प्रारंभिक चर्चा हुई तो संगठन के कामों की प्रगति भी पूछी गई।
बताया जाता है कि बैठक में कांग्रेस नेताओं को कहा गया कि सरकार के खिलाफ जो एंटीइनकंवैंसी थी, उसका आप लोगों ने फायदा नहीं उठाया। आज सरकार ने उसकी भरपाई कर ली और लोगों के बीच फिर से विश्वास जमाने की नींव तैयार कर ली है। नाथ और कमलनाथ को सितंबर से दौरे का रुट चार्ट तैयार करने को कहा तथा इसके पहले प्रदेश के नेताओं को साथ मिलकर सामूहिक रूप से दौरे की सलाह दी।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, congress, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, politics




Leave a Reply