-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री अगले महीने नेताजी के परिवार के लोगों से मिलेंगे।
प्रधानमंत्री अगले महीने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार के लोगों से मिलेंगे। आज आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे नेताजी के परिवार से मुलाकात के लिए उत्सुक हैं।
50 से अधिक सुभाष बाबू के परिवारजन प्रधानमंत्री निवास–स्थान पर आने वाले हैं। आप कल्पना कर सकते हैं,मेरे लिए कितनी बड़ी खुशी का पल होगा। नेताजी के परिवारजन, शायद उनके जीवन में पहली बार सबको मिलकर के एक साथ प्रधानमंत्री निवास जाने का अवसर होगा। लेकिन उससे ज्यादा मेरे लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री निवास–स्थान में ऐसी मेहमाननवाजी का सौभाग्य कभी भी नहीं आया होगा, जो मुझे अक्टूबर में मिलने वाला है।
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को मिले भारी समर्थन के लिए लोगों को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में कार्यक्रम के दौरान मिले लाखों पत्रों से उन्हें अमूल्य सीख मिली है।
मेरे मन की बात आपके कारण सच्चे अर्थ में आपके मन की बात बन गयी है। आपकी बातें सुनता हूं, आपके लिए सोचता हूं, आपके सुझाव देखता हूं, उसी से मेरे विचारों की एक दौड़ शुरू हो जाती है, जो आकाशवाणी के माध्यम से आपके पास पहुंचती है। आपके सुझाव से सरकार को भी लाभ होता है। सुधार की शुरूआत होती है। आपका योगदान मेरे लिए बहुमूल्य है, अनमोल है।




Leave a Reply