प्रधानमंत्री ने लखनऊ में 60 हजार करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं की शुरूआत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भूमि पूजन में साठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारम्‍भ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि केवल पांच महीनों में साठ हजार करोड़ रुपये का निवेश प्राप्‍त करना एक बड़ी उपलब्धि है। श्री मोदी ने आशय को निवेश में बदलने के लिए योगी आदित्‍यनाथ सरकार की सराहना की।  
मुझे खुशी है कि उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री जी ने सर्वांगीण विकास पर ध्‍यान दिया है। ये सारे इनिशिएटिव्‍स बधाई के पात्र है। कुछ लोग इसे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कह रहे है। वैसे तो परम्‍परा वही है, लेकिन ये सब देखने के बाद मैं कहता हूं ये रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है।
इस समारोह का आयोजन इस वर्ष के शुरू में उत्‍तर प्रदेश निवेशक सम्‍मेलन में हस्‍ताक्षरित एक हजार 45 समझौता ज्ञापनों में से 81 की शुरूआत के लिए किया गया। इस परियोजनाओं से लगभग दो लाख दस हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की आशा है।
इससे पहले, केन्‍द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत निवेश के लिए सबसे अधिक आकर्षक देश बन गया है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि जिन समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए गए थे उनमें से 90 प्रतिशत को जल्‍द पूरा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today