पाकिस्तान में मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा में 33 लोग मारे गये

पाकिस्तान में आज नई नेशनल असेम्‍बली और प्रान्‍तीय असेम्‍बलियों के चुनाव के सिलसिले में मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाओं में 33 लोग मारे गये हैं। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बलूचिस्‍तान की राजधानी क्‍वेटा में एक पुलिस वैन को निशाना बनाकर किये गये आत्‍मघाती हमले में कम से कम 31 लोग मारे गये, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है ओर 20 से ज्‍यादा घायल हुए हैं।
मतदान भारतीय समय अनुसार सवेरे साढ़े आठ बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा। मतगणना मतदान पूरा होने के तुरन्‍त बाद शुरू हो जाएगी और 24 घंटे के भीतर परिणाम आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today