हार्दिक पटेल को 2015 में मेहसाणा दंगा मामले में दो साल की कैद

गुजरात में आरक्षण को लेकर पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ गयी है। हार्दिक को कोर्ट ने मेहसाणा दंगे का दोषी करार दिया है। इस मामले में हार्दिक के अलावा लालजी पटेल को भी कोर्ट ने दंगे का दोषी पाया है।गुजरात की एक अदालत ने 2015 में मेहसाणा जिले में विसनगर दंगा और आगजनी मामले में पाटीदार कोटा आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को दो साल की कैद की सज़ा सुनाई है।  हार्दिक पटेल और उसके दो सहयोगियों को भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दंगा करने, आगजनी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, और अवैध रूप से सभा करने का दोषी ठहराया है।
चौदह अन्य आरोपियों को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। जुलाई 2015 में मेहसाणा जिले के विसनगर में दर्ज प्राथमिकी में हार्दिक पटेल को आरोपी बनाया गया था।

 वहीं अन्य 14 आरोपी बरी हो गए हैं। इस मामले में हार्दिक पटेल और लालजी पटेल 2 साल की सजा के साथ विधायक को 50 हजार और कार मालिकों 1 लाख देने का जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today