-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ताजमहल के आसपास के क्षेत्रों में बोतल बंद पानी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
उत्तरप्रदेश सरकार ने आगरा के ताज महल की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में दृष्टिपत्र की पहली मसौदा रिपोर्ट आज उच्चतम न्यायालय के समक्ष पेश की। राज्य सरकार ने कहा है कि ताजमहल और उसके आसपास के क्षेत्र को प्लास्टिक रहित क्षेत्र घोषित किया जायेगा और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को बंद कर दिया जायेगा।
राज्य सरकार ने कहा है कि ताजमहल के आसपास के क्षेत्रों में बोतल बंद पानी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध होगा तथा ज्यादा से ज्यादा पर्यटन केन्द्र खोले जाएंगे। रिपोर्ट में ताज महल और उसके आसपास पैदल चलने वालों के लिए व्यापक यातायात प्रबंधन योजना बनाने की बात कही गई है। यमुना नदी के पास की सड़कों पर यातायात सीमित किया जायेगा। दृष्टि दस्तावेज में यमुना नदी खादर और तटवर्तीय क्षेत्रों में किसी प्रकार का निर्माण न करने और वानिकी को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया गया है।




Leave a Reply