-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री मोदी ने किया रवांडा की राजधानी किगाली में नरसंहार स्मारक केन्द्र का दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रवांडा की राजधानी किगाली में नरसंहार स्मारक का दौरा किया। यह स्मारक 1994 में रवांडा के जनसंहार की घटना में मारे गए ढाई लाख से अधिक लोगों की याद में बनाया गया है। श्री मोदी ने वहां के सरकारी कार्यक्रम- गिरिंका के दौरान 200 गायें दान में दी। गौ-दान के उपलक्ष्य में रवेरू आदर्श ग्राम में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रवांडा की दो दिन की यात्रा पर कल किगाली पहुंचे थे। श्री मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे के बीच किगाली में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता में विभिन्न मुद्दों और द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, कृषि, चमड़ा और संबंधित उत्पादों तथा डेरी क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत ने रवांडा को 10-10 करोड़ अमरीकी डॉलर के दो ऋण उपलब्ध कराये।




Leave a Reply