प्रदेश के कर्मचारियों का अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन

मध्‍यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की केन्द्रीय प्रबंध समिति की भोपाल में बैठक सपंन्न हुई। बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के लिये चरण बध्‍द आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। अगस्त से आंदोलन शुरू होगा और सितंबर में सामूहिक अवकाश के साथ संपन्न होगा।मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्‍यक्ष ओ.पी. कटियार एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि भोपाल में सम्पन्न केन्‍द्रीय प्रबंध समिति की बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी, एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए। आंदोलन के चरण प्रथम चरण में अगस्त माह में मुख्यमंत्री के नाम जिलों में जनप्रतिनिधियों और कलेक्टरों को ज्ञापन सोंपा जायेंगा। द्वितीय चरण में सितम्‍बर के प्रथम सप्‍ताह में जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जायेंगा। तृतीय चरण में सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में सामूहिक अवकाश लिया जायेंगा। आंदोलन की तिथियां तय करने के लिये प्रांतीय अध्‍यक्ष ओ.पी. कटियार को अधिकृत किया गया है जिसकी घोषण शीघ्र की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today