-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अखिलेश ने यादव को ऑफर दिया, कांग्रेस को फ्रांस टीम सीख
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के घर पहुंचकर सियासत के माहौल को और गरमा दिया है। वे दो दिनों से भोपाल में हैं और सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके आने के बाद समाजवादी पार्टी से कांग्रेस के समझौते को जहां हवा मिली है तो वहीं सपा ने गेंद कांग्रेस के पाले में छोड़ दी है।शुक्रवार को सुबह अरुण यादव के घर पर कांग्रेस पार्टी में उनके समर्थकों की भीड़ थी तो यादव समाज के प्रदेश के कोने कोने से आने वाले लोग भी जमा थे। यादव समाज अखिलेश यादव की वजह से आया था। अरुण यादव के घर पर अखिलेश यादव की मुलाकात के दौरान पत्रकारों से चर्चा में यूपी-एमपी और राष्ट्रीय राजनीतिक के दांवपेंचों में उलझे सवालों को बेहद आसानी के साथ उन्होंने टाल दिया।
अखिलेश यादव ने फुटबॉल की टीम के खिलाड़ी और मैदान के साथ राजनीतिक बिसात बिछाई जिसमें कांग्रेस को संदेश भी दिया कि वह गठंधन नहीं करेगी तो वे सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जहां जीतने वाले प्रत्याशी होंगे वहीं समाजवादी पार्टी अपने नेताओं को उतारेगी जिससे शिवराज सरकार का अंत हो सके।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, congress, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh, politics




Leave a Reply