-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सीएम प्रत्याशी घोषित होते ही एक्शन मोड में आए आलोक अग्रवाल
आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार घोषित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने इंदौर में सोमवार को राज्य की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) की बैठक ली। इससे पहले 15 जुलाई को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इंदौर में ही पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों और अभी तक घोषित किए गए प्रत्याशियों के साथ बैठक की थी। सोमवार को हुई पीएसी की बैठक में चुनाव प्रचार और रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की बैठक में तय किया गया कि आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश के हर घर तक पहुंचने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस हर घर दस्तक अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के वादों के शपथ पत्र को हर घर तक पहुंचाया जाएगा। यह “हर घर दस्तक” अभियान आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित किए जा रहे विधानसभा प्रत्याशियों के नेतृत्व में हर विधानसभा स्तर पर चलाया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के उम्मीदवारों की अगली सूची 30 जुलाई को छतरपुर में जारी की जाएगी।
इस दौरान आलोक अग्रवाल के लिए देश भर से बधाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, अन्य राजनेताओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने आलोक अग्रवाल को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी चुने जाने पर बधाई दी है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: AAP, bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh, politics




Leave a Reply