देश में ही विकसित सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण

भारत ने आज देश में ही विकसित सतह से सतह तक मार करने वाली सुपरसोनिकक्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया भारत ने आज देश में ही विकसित सतह से सतह तक मार करने वाली सुपरसोनिकक्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया। मिसाइल की कार्यक्षमता की अवधि बढ़ायेजाने के बाद ओडिशा तट पर चांदीपुर परीक्षण स्‍थल से यह परीक्षण सवेरे दस बजकर अठारहमिनट पर किया गया। इस मिसाइल को रूस की मदद से विकसित किया गया है और यह दो सौ 90 किलोमीरतक अपना निशाना साध सकती है। अब मिसाइल की मारक क्षमता चार सौ किलोमीटर तक करने केलिए परीक्षण किया जा रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल पहली ऐसी भारतीय मिसाइल है जिसकी  कार्य अवधि बढ़ाकर दस से पंद्रह वर्ष की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today