-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चुनाव के पांच महीने पहले सीईओ सलीना सिंह हटाई गईं, कांताराव पदस्थ
अटेर, मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव से विवादों में घिरीं और फिर 60 लाख फर्जी मतदाता के मामले में कांग्रेस द्वारा घेरी गईं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को चुनाव आयोग ने हटा दिया है। उनके स्थान पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में रहे वी कांताराव की पदस्थापना की गई है। सलीना सिंह को हटाए जाने में कांग्रेस द्वारा कुछ समय पहले चुनाव आयोग पर लगातार बनाए गए दबाव की प्रमुख भूमिका बताई जा रही है।
सलीना सिंह को हटाए जाने के पहले चुनाव आयोग ने मप्र शासन से नामों का पैनल मांगा था जिसमें से कांताराव को आयोग ने हरी झंडी दी। सलीना सिंह को अटेर उप चुनाव के पहले वीवीपैट मशीन को बिना खाली कराए प्रदर्शन कराए जाने की घटना पर काफी अालोचना झेलना पड़ी थी। इसके बाद मुंगावली और कोलारस में फर्जी मतदाताओं की कांग्रेस की शिकायत से भी उनकी किरकिरी हुई थी। हाल ही में फर्जी मतदाताओं की शिकायतों और फिर इंदौर कलेक्टर द्वारा ट्रेनिंग के दौरान ईवीएम की हैकिंग पर किए गए सवाल से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, congress, crime, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh, politics




Leave a Reply