सेमसंग का नया मोबाइल कारखाना विनिर्माण का गढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नोएडा में सेमसंगका नया मोबाइल कारखाना भारत को विनिर्माण का गढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपतिमून जे इन ने आज नोएडा में विश्‍व के सबसे बडे मोबाइल फोन कारखाने- सैमसंग सेंटर कासंयुक्‍त रूप से उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि सैमसंग ने अपनी सबसे बडी इकाई भारत में स्‍थापित की है। नोएडा के इस सैमसंग कारखानेमें बने उत्‍पाद पूरे विश्‍व में निर्यात किए जाएंगे।

साथियों भारत को मैनिफैक्चरिंग का वैश्विक हब बनाने की दिशामें आज का ये अवसर बहुत ही विशेष है। पांच हजार करोड़ रुपये का ये निवेश न सिर्फ सैमसंगके भारत में व्यापारिक रिश्तों को मजबूत बनायेगा बल्कि भारत और कोरिया के संबंधों केलिए भी अहम सिद्ध होगा। सैमसंग का ग्लोबल आरएनडी हब भारत में है और अब ये मैनिफैक्चरिंगफैसेलि‍टी भी हमारा गौरव बढ़ाएगी।

श्री मोदी ने कहा कि भारत डिजिटल क्रान्ति की ओर तेजी से बढ़रहा है और इस समय देश के चालीस करोड़ लोग स्‍मार्ट फोन का उपयोग कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत में रूपे कार्ड और भीम ऐप के जरिए डिजिटल लेन-देन दिन-प्रतिदिन बढ़ रहाहै।

आज डिजिटल ट्रांजेक्‍शन नियंत्रण बढ़ रहा है। भीम एप और रूपेकार्ड से ट्रांजेक्‍शन बहुत ही आसान हुआ है। जून महीने में ही लगभग 41000 करोड़ कालेन देन भीम एप से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today