-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
10वीं की छात्रा से प्रिंसिपल समेत 19 पर दुष्कर्म का आरोप, 6 गिरफ्तार
बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ में एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं की छात्रा से स्कूल प्रिंसिपल समेत 19 द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। शनिवार को डीएसपी एके सिंह ने घटना के बारे में बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है। छपरा सदर के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया था कि पिछले सात महीने में स्कूल के प्रिंसिपल, टीचर और क्लास के साथियों समेत 19 लोगों ने उसका बलात्कार किया।
पीड़िता ने बताया कि पहले शर्म के मारे वह अपने घर में किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाने लगे तब उसने घटना के बारे में अपने घरवालों को बताने पर मजबूर हो गई। गुरुवार की रात छात्रा ने अपने पिता को इस बारे में जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभी तक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमें से स्कूल का आरोपी प्रिंसिपल और एक टीचर व दो छात्र हैं। पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ कर रही है।
प्रिंसिपल ने खुद को बताया निर्दोष
मामले में स्कूल के आरोपी प्रिंसिपल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि स्कूल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोग रंजिशन उसे फंसाने की साजिश रच रहे हैं। प्रिंसिपल ने कहा कि वह इस मामले में निर्दोष है।
दिसंबर 2017 से कर रहे थे बलात्कार
पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस को बताया है कि पहले उसके साथ स्कूल के एक लड़के ने गलत काम किया। घटना को एक दूसरे लड़के ने देख लिया तो इस बात को सबको बताने की धमकी देकर उसने भी उसका रेप किया। इसके बाद क्लास के कई छात्र एक-एक कर स्कूल के बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। लेकिन हद तो तब हो गई जब स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल ने भी कथिततौर पर छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। सभी आरोपी पिछले सात महीने से दिसंबर 2017 से पीड़िता का रेप कर रहे थे।
Posted in: Uncategorized, देश
Tags: bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, police




Leave a Reply