-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बुन्देलखण्ड राज्य बनने पर ही होगा विकास – चंद्रशेखर स्वर्णकार
बुन्देलखण्ड राज्य बनाने की माँग को लेकर लगातार अनशन चल रहा है , और अनशनकारी 9वें दिन भी पूरी ऊर्जा के साथ डटे हुए हैं | इसी क्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुन्देलखण्ड राज्य बनाने की माँग को लेकर पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा |ज्ञापन में मांग की गई कि बुन्देलखण्ड पिछड़ा हुआ है अगर बुन्देलखण्ड को अलग राज्य बना दिया जाए तो यहाँ का विकास होगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे | भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता भी कई बार प्रथक बुन्देलखण्ड राज्य बनाये जाने हेतु पूर्ण सहमति भी दे चुके हैं |
अधिवक्ता समिति के महामंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार ने कहा कि बुन्देलखण्ड राज्य बनने से यहाँ विकास होगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे |
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने कहा कि जब तक बुन्देलखण्ड राज्य नही बनेगा तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी , यूपी के सात जिलों व एमपी के 6 जिलों से इस अनशन को भरपूर समर्थन मिल रहा है , आगे चलकर सभी जिला मुख्यालयों में पीएम व सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ अनशन शुरू होगा |
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश बनवारी लाल गुप्ता, जिला महामंत्री उमेश लाक्षाकार, रामजी गुप्ता, राहुल अग्रवाल , सुनील जैन आदि लोग मौजूद रहे |
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, politics




Leave a Reply