-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री 2016 बैच के युवा आईएएस अधिकारियों से मिले
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 170 से अधिक युवा आईएएस अधिकारियों (2016 बैच) से मुलाकात की, जिन्हें हाल में भारत सरकार में सहायक सचिवों के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें फील्ड प्रशिक्षण के उनके अनुभवों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उनके साथ जन भागीदारी, सूचना प्रवाह, संसाधनों का इष्टतम उपयोग एवं शासन में लोगों के विश्वास सहित अच्छे शासन के कुछ तत्वों पर उनके साथ चर्चा की। ग्राम स्वराज अभियान, आकांक्षी जिलों और आयुष्मान भारत जैसी शासन की कुछ हाल की पहलों पर भी चर्चा की गई, जिन्हें इस वर्ष के कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रालयों में सहायक सचिवों की नियुक्ति का प्रयोग तीन वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया गया था जिसे पुरानी बैचों के युवा आईएएस अधिकारियों से उल्लेखनीय सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।m कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार में सहायक सचिवों को सम्बद्ध करने के कार्यक्रम पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। कैबिनेट सचिव श्री पी.के. सिन्हा, सचिव (डीओपीटी) श्री पी.चन्द्रमौली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।




Leave a Reply