प्रधानमंत्री नवनियुक्त आई.ए.एस. अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में नवनियुक्त आई..एस. अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। यह मुलाकात इन अधिकारियों को केंद्र सरकार के कामकाज से अवगत कराने की नीति के तहत होगी।

2016 बैच के 176 नवनियुक्त आई..एस. अधिकारियों को पहली पद स्थापना के तहत केंद्र सरकारके विभिन्न विभागों में सहायक सचिव के पद पर लगाया गया है। यह तैनाती इन अधिकारियों को अपने राज्य संवर्ग में जाने से पहले केंद्र में उन्हें तैयार करने की केंद्र सरकारद्वारा शुरू की गई एक अनूठी पहल का हिस्सा है। श्री मोदी शासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्णमुद्दों और विषयों पर इन अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today