-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इंटरनेशनल क्वालिटी सर्टिफाइड स्टैण्डर्ड पर जिला चिकित्सालय भिण्ड
जिला चिकित्सालय, भिण्ड एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन अचीव करने वाला राज्य का द्वितीय अस्पताल बन गया है। एनक्यूएएस (इंटरनेशनल क्वालिटी सर्टिफाइड स्टैण्डर्ड) भारत सरकार द्वारा राज्य की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के लिये मानक बनाये गये हैं।
राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने भिण्ड के तात्कालिक कलेक्टर श्री इलैया राजा और एनएचएम के मिशन संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। सर्टिफिकेशन में जिला चिकित्सालय भिण्ड ने अपने उपलब्ध रिसोर्स का अधिकतम उपयोग करते हुए अत्यधिक वर्क-लोड होने के बाद आवश्यक 70 के स्थान पर 96 प्रतिशत स्कोर अर्जित किया है। संस्था का एक्सटर्नल असेसमेंट भारत सरकार की तीन सदस्यीय टीम द्वारा 3 दिन में किया गया। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय भिण्ड सभी स्टेट्री कम्पलायन्स करने वाला भी द्वितीय जिला बन गया है। इसके बाद संस्था को प्रति वर्ष 40 लाख की राशि इन्सेन्टिव के रूप में भारत सरकार द्वारा दी जायेगी। काया-कल्प अभियान में भी पिछले 3 वर्षों से भिण्ड प्रदेश का अग्रणीय राज्य रहा है। जिला अस्पताल पिछले 3 वर्ष से अवार्ड ले रहा है। पिछले साल सतना को पहली बार एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन मिला था।




Leave a Reply