उच्‍चतम न्‍यायालय ग्रीष्‍मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर खुलेगा

उच्‍चतम न्‍यायालय 44 दिन के ग्रीष्‍म कालीन अवकाश के बाद आज से खुल रहा है। इस दौरान आधार से जुड़े मामले सहित कई महत्‍वपूर्ण फैसले आने की संभावना है।

उच्‍चतम न्‍यायालय अयोध्‍या विवाद से जुड़े इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के आठ वर्ष पुराने फैसले के खिलाफ दायर याचिका और मुस्लिम समुदाय में बहुविवाह को चुनौती देने वाली याचिका पर आगे सुनवाई कर सकता है। राजधानी दिल्‍ली में उप-राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री के पास प्रशासनिक अधिकार के मामले में दायर याचिकाओं पर भी फैसला आ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि पद से हटाए गए मुख्‍य सतर्कता आयुक्‍त के वी चौधरी और सतर्कता आयुक्‍त टी एम भसीन की नियुक्ति को चुनौती दी जाने वाली याचिका पर भी अदालत फैसला सुना सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today