-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सरकार ने टेक्नोलॉजी के लाभ, समाज के सभी वर्गों के लिए सुनिश्चित किये हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि टेक्नोलॉजी के लाभ गिनेचुने लोगों तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को उपलब्ध कराए गए हैं। वे आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साझा सेवा केन्द्रों के जरिए देश बदल रहा है और सरकार इन केन्द्रों के नेटवर्क को मजबूत बना रही है। श्री मोदी ने कहा कि दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में करीब तीन लाख से अधिक साझा सेवा केन्द्र विभिन्न प्रकार की डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम दलालों और बिचौलियों के खिलाफ एक लडा़ई है, जिससे काला धन और काला बाजारी रोकने में मदद मिली है। श्री मोदी ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड के भारतीय संस्करण रू-पे के इस्तेमाल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अन्य कार्डों के इस्तेमाल से लेनदेन की लागत विदेशी कंपनियों के खाते में जाती है, लेकिन रू-पे कार्ड का इस्तेमाल करने से पैसा भारत में रहता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया का संबंध शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और सशक्तिकरण के साथ है। उन्होंने कहा कि इससे सुधार, कार्य निष्पादन और हस्तांतरण के लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।




Leave a Reply