रूसा परियोजना के द्वितीय चरण के लिए 260 करोड़ मंजूर

प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अंधोसंरचना विकास के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने रूसा परियोजना के द्वितीय चरण में 260 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस राशि से महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) में प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण करवाया जायेगा।

रूसा परियोजना में प्राप्त राशि में से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, म.गां.ग्रा. विश्वविद्यालय चित्रकूट और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन को अंधोसंरचना विकास के लिए 20-20 करोड़ दिये जाएंगे। नवीन स्थापना के लिए व्यवसायिक महाविद्यालय, राजगढ़ को 26 करोड़ रुपये और नवीन आदर्श महाविद्यालय छतरपुर, विदिशा, खंडवा, सिंगरौली, दमोह, गुना, बड़वानी और राजगढ़ को 12-12 करोड़ रुपये आवंटित किये जाएंगे ।

आदर्श महाविद्यालयों में उन्नयन के लिए शासकीय महाविद्यालय अंजड, शासकीय कन्या महाविद्यालय विदिशा और श्री नीलकंठेश्वर शा.महाविद्यालय खंडवा को 4-4 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जायेगी। नैक मूल्यांकित 33 महाविद्यालयों को भी अंधोसंरचना विकास के लिए 2-2 करोड़ रुपये दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today