सरकार ने कृषि कल्याण अभियान शुरू करने की घोषणा की है

सरकार ने कृषि कल्याण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसमें चुने गये गांवों के किसानों को कृषि तकनीकों में सुधार और आय बढ़ाने के उपायों के बारे में सलाह और सहयोग दिया जाएगा। नई दिल्‍ली में जारी एक सरकारी वक्तव्य में कहा गया है कि कृषि मंत्रालय ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के लिए इस वर्ष पहली जून से 31 जुलाई तक कृषि कल्याण अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य एक हज़ार से अधिक की आबादी वाले 25 गांवों में किसानों की सहायता करना है। नीति आयोग के निर्देशों के अनुरूप ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ परामर्श से विकास के लिये तत्पर 111 आकांक्षी ज़िलों से चुने गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today