तबादलों पर लगी रोक हटाने के लिए धरना

अध्यापक संवर्ग के हाईस्कूल एवं हायर सेकण्ड्री आदिवासी क्षेत्र से गैर आदिवासी क्षेत्र एवं गैर आदिवासी क्षेत्र एवं आदिवासी क्षेत्र से आदिवासी क्षेत्रों में तबादलों पर लगी रोक हटवाने के लिए राजधानी भोपाल में अध्यापक संघर्षरत है। राजधानी में संघर्षरत अध्यापक राजेन्द्र सिंह धाकड ने बताया कि उन्हे राजधानी भोपाल के शाहजहानी पार्क में 6 जून को धऱना देने की अनुमति मिल गई है। धरने में तबादले पर लगी रोक से पीडित सैकडों अध्यापक शामिल होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मांग करेंगे की उनके तबादलों से शीघ्र रोक हटाई जावे, जिससे पीडित अध्यापकों को इसका लाभ मिल सके। धाकड ने 6 जून को सभी अध्यापकों से धरने में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील जारी की है। तृतीय वर्ग, अध्यापक संघ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने 12/04/2018 के आदेश को निरस्त करने की मांग कि क्योकि उक्त दिनांक के आदेश की वजह से आदिवासी क्षेत्र से गैर आदिवासी क्षेत्र में, गैर आदिवासी क्षेत्र से आदिवासी क्षेत्र में एवं आदिवासी क्षेत्र से आदिवासी क्षेत्र में नही हो पा रहे है अध्यपाको ने तबादलों पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं मंत्री महोदय को ज्ञापन भी सौंप चुके है । बावजूद इसके तबादलों पर से रोक नही हटी है।

किशोर तिवारी, राजेन्द्र सिंह धाकड, जितेन्द्र धाकड, योगेश राठौर, जितेन्द्र धाकड, सुशील तौमर, दिलीप सिंह तोमर योगेश सिंह राठौर, सत्यनारायण शर्मा, दीपक शर्मा सहित बडी संख्या में विभिन्न जिलो से आये अध्यापक धरने में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today