-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्यप्रदेश में बेहतर है केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का क्रियान्वयन
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रविवार की शाम ग्वालियर में समाचार-पत्र प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान केन्द्र सरकार के सफल चार वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। डॉ. मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की नई ऊँचाईयँ छू रहा है।
आज विश्व के लोकप्रिय नेताओं में श्री मोदी का सम्मनाजनक स्थान है। उज्जवला योजना, आवास योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने के बहुआयामी लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही केन्द्र सरकार नए भारत के निर्माण के लिए समर्पित है।
डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि गरीबों और जरूरतमतंदों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार ने प्रभावशाली ढंग से योजनाओं को लागू किया है। केन्द्र सरकार जनभावनाओं की हर कसौटी पर खरी उतरी है। पिछले चार वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा आम नागरिक का विश्वास अर्जित करने का ईमानदार प्रयास किया गया है। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि आज देश में जरूरतमंदों को सभी आवश्यक लाभ प्राप्त हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सफलता मिली है। वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को घर उपलब्ध करवाने की दिशा में कोशिशें जारी हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से पानी की एक-एक बूंद के सदुपयोग पर ध्यान दिया जा रहा है। वर्ष 2014-18 की अवधि में 26.87 लाख हेक्टेयर भूमि में लघु सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में कामयाबी मिली है। इसी तरह, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक की सबसे बड़ी वित्तीय सहायता केन्द्र सरकार द्वारा किसानों तक पहुँचाई गई है। ब्याज सब्सिडी कार्यक्रम के तहत एक वर्ष की अवधि के लिए तीन लाख रूपये तक लोन कम वार्षिक ब्याज दर पर मुहैया करवाने का प्रावधान क्रांतिकारी है।




Leave a Reply