सोनिया-राहुल का नाम लिए बिना कांग्रेस को नसीहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल एयरपोर्ट पर संसद को नहीं चलने देने के लिए कांग्रेस का नाम लिए बिना जमकर हमले किए। सोनिया गांधी उन पर जो हवाबाज कहकर टिप्पणी की थी, उस पर कहा ये हवालाबाज हमसे हिसाब मांग रहे हैं तो राहुल गांधी को लेकर हम संसद का सत्र अवसान नहीं चाहते और समझा था कि वे देश की आशा को समझेंगे पर एक है जो मानता नहीं।
मोदी ने कहा कि 1984 में जब हमें हार मिली थी तब हमने हार के कारणों को जानने के लिए आत्ममंथन किया था। आज जो विपक्ष मंे बैठे हैं वे उस समय हंसते थे और तत्कालीन राजीव गांधी तो मजाक उड़ाते थे कि दो या तीन बस। आज उनकी हालत यह है कि वे 400 से 40 पर आ गए हैं और हम पूर्ण वाली सरकार में हैं। आज वे भी हार के कारणों पर चिंतन मनन की जगह उसे पचा नहीं पा रहे हैं और संसद ही नहीं चलने दे रहे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा विश्व आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है और केवल हम इन परिस्थितियों में भी टिके हैं। यही ऐसा मौका है जब हम आगे बढ़ सकते हैं। विपक्ष इसका लाभ नहीं उठाने दे रहा है। वह साथ देने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम एक के बाद एक फैसले ले रहे हैं तो उन्हें अपनी पैरों से जमीन खिसकती नजर आ रही है।
नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के बीजेपी संगठन की तारीफ की और कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे, विजयाराजे सिंधिया जैसे नेताओं की नींव से यहां संगठन मजबूत स्थिति में है। इसी तरह उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में मप्र ने काफी विकास किया है और प्रदेश की कामयाबियों से दूसरे राज्यों को सीखने को मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय जयंती से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक विशेष सफाई अभियान चलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today