-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र में 60 लाख फर्जी मतदाताओं की शिकायत, विशेष जांच टीम गठित
मप्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत से मुलाकात कर प्रदेश में 60 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में होने के आरोप लगाए और प्रमाण उपलब्ध कराए। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने चुनिंदा चार विधानसभा क्षेत्रों में टीमें भेजकर जांच कराने का अाश्वासन दिया और सोमवार से चारों स्थानों पर टीम जांच शुरू कर देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सत्यव्रत चतुर्वेदी, विवेक तनखा जैसे नेताओं के साथ चुनाव आयोग के पास पहुंचे। मतदाता सूचियों में प्रमाण प्रस्तुत किए। इसमें तीन तरह की अलग-अलग प्रारूप में शिकायत की गई जिसमें एक ही नाम के कई मतदाताओं के नाम होना, दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में एक ही नाम होना है। इन शिकायतों में कांग्रेस ने मतदाता सूची बनाने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने, फाइनल मतदाता सूची जारी करने वाले अधिकारी से सही मतदाता सूची का शपथ पत्र लेना भी जरूरी है।
कांग्रेस की शिकायत के बाद चुनाव आयोग आया एक्शन मे फर्जी मतदाता सूचियों की जांच के लिए जांच के दल गठित कर दिए गए हैं। , विधानसभा क्षेत्रों में फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए जांच यही दल करेगा। 4 दिन में चुनाव आयोग को अपनी जांच दल,रिपोर्ट देगा।
कमलनाथ ने कहा कि ये ग़लती नहीं है वरन जानबूझकर किया हुआ कृत्य है। हमारी माँग दोषी रिटरनिंग अफ़सर पर कार्यवाही हो , रिटरनिंग अफ़सर से शपथ पत्र लिया जाये और हमने सारे प्रमाण सौंप दिये है…जाँच की माँग की है।..




Leave a Reply