-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत के विमानन क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति
भारत के विमानन क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने नये हवाई अड्डे तथा नये हवाई मार्ग शुरू करने और यात्रियों की सुख-सुविधा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफलता हासिल की है। महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान के अंतर्गत प्रति घंटा हवाई यात्रा के लिए केवल ढाई हजार रूपये का भुगतान करना होता है। अधिकतर एयरलाइंस में उड़ान योजना के लिए एक निश्चित संख्या में सीटें आरक्षित होती हैं।
पिछले दो सालों से लगातार घरेलू विमान यात्रियों की 20 प्रतिशत से भी अधिक वृद्धि दर्ज हुई है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन गया है। 2017 में एसी रेल से अधिक लोगों ने हवाई जहाज में सफर किया। इस प्रगति में राष्ट्रीय नागर विमानन नीति 2016 और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उड़ान का सबसे बड़ा योगदान है। उड़ान का उद्देश्य है उड़े देश का आम नागरिक और इसके अंतर्गत देश के दूर-दराज और छोटे शहरों को मेट्रो शहरों से जोड़ा जा रहा है। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए हमने बात की महाराष्ट्र सरकार के नागरिक विमानन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वल्सा नायर सिंह से।




Leave a Reply