-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विकास के लिये नदियों का संरक्षण बहुत जरूरी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह 7 बजे मंदसौर में पशुपतिनाथमंदिर के समीप शिवना नदी के तट पर पहुँचकर आमजनों के साथ नदी संरक्षण के लिये श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से तगाड़ी में मिट्टी भरी और उसे उठाकर ट्रेक्टर ट्रॉली में डाला। मुख्यमंत्री का समर्पण देखकर अन्य जन-प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय निवासियों ने भी नदी के संरक्षण के लिये श्रमदान किया। यह अभियान जन-अभियान परिषद द्वारा संचालित है।
मुख्यमत्री श्री चौहान ने नदी को गहरा, सुन्दर बनाने और संरक्षण के लिये मंदसौरवासियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास के लिये नदियों का संरक्षण बहुत आवश्यक है। इस कार्य को अभियान के रूप में चलाया जाये। श्री चौहान ने नदी संरक्षण अभियान में भरपूर सहयोग के लिये नागरिकों का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि नदी को गहरा और सुदंर बनाने में राज्य शासन अपेक्षित सहयोग देगा।




Leave a Reply