मंदसौर की घटना पर सीएम-कमलनाथ में ट्वीट पर संवाद

मंदसौर की घटना को एक साल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि प्रदेश को बदनाम करने की कोई साजिश पूरी नहीं होने देंगे। गत वर्ष की हिंसा किसानों ने नहीं उन्होंने उकसाने में नाकाम गुंडों ने की थी। गुंडे किसके थे सब जानते हैं। टीवी पत्रकार रोहित सरदाना के ट्वीट के जवाब में सीएम ने यह जवाब दिया। सीएम के इस ट्वीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट पर पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया कि शिवराज खुद मान रहे हैं कि गत वर्ष की हिसा किसानों ने नहीं की तो फिर उनसे इस साल अपराधियों की तरह क्यों शांति भंग के बॉन्ड भरवाए जा रहे हैं। उन्हें पता है कि हिंसा के पीछे कौन से गुंडे थे तो एक साल से सरकार क्या सो रही है, जांच आयोग की रिपोर्ट क्यों एक साल से सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today