भोपाल जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वासघात दिवस मनाया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जनविरोधी भाजपा की मोदी सरकार की चार साल की विफलता पर भोपाल जिला कांग्रेस ने विश्वासघात दिवस मनाया। जिला कांग्रेस ने जवाहर भवन, रोशनपुरा पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इसमें अभा कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी शामिल हुए। बावरिया ने कहा कि केंद्र की सरकार जनविरोधी है। गुजरात जैसे औद्योगिक राज्य में उद्योग-धंधे बंद होने की कगार पर हैं। बावरिया ने युवाओं और किसानों के मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति की बात कही थी, लेकिन देश में हर घंटे एक किसान आत्महत्या कर रहा है। इस सरकार ने देश के हर नागरिक के साथ विश्वासघात किया है।
पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि केंद्र की जनविरोधी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के नाम पर जनता की जेब में डाका डाला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिला। महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ गये। किसानों को लागत का 50 प्रतिशत देने का वायदा था, लेकिन किसान पाई-पाई के लिए तरस रहा है, दर-दर की ठोकरें खा रहा है। यहां तक कि किसान हर दूसरे दिन फांसी के फंदे पर झूल रहा है। उन्हांेने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में जनता के साथ विश्वासघात किया है।
जिला कांग्रेेस के इस आयोजन को जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व विधायक पी.सी. शर्मा, अशोक जैन भाभा, डॉ. महेन्द्रसिंह चौहान, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, आरिफ मसूद, अवनीश भार्गव, विभा पटेल, आनंद तारण, कुणाल चौधरी, योगेश यादव, योगेन्द्रसिंह परिहार, मोहम्मद सगीर, अरूण श्रीवास्तव, आभासिंह, गिरीश शर्मा, अशोक मारण, मंजीत मारण, सोनू भाभा, मुकेश गजभिये आदि पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। पूर्व पार्षद वहीद लश्करी ने आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today