शिक्षण संस्‍थाओं में सुधार के लिए अगले चार वर्षो में एक लाख करोड़ रूपये खर्च करेगी

प्रधानमंत्री ने कहा है कि सरकार अगले चार वर्ष में देश में शिक्षण संस्‍थानों में सुधार और इनके पुनरुद्धार के लिए एक लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। श्री नरेन्‍द्र मोदी पश्चिम बंगाल में शांति निकेतन में विश्‍व भारती विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

केन्‍द्र सरकार इस बजट में रिवाइटलाइजिंग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर एंड सिस्‍टम एंड एजूकेशन यानि आर आई एस ई राइज़ नाम से एक नई योजना शुरू करने की घोषणा की गई। इसके तहत अगले चार साल में देश के एजूकेशन सिस्‍टम को सुधारने के लिए एक लाख करोड़ रूपया खर्च किया जाएगा। शैक्षिक संस्‍थाओं को पर्याप्‍त सुविधाएं मिलें इसके लिए एक हजार करोड़ रूपए के निवेश के बाद हायर एजूकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी शुरू की गई है। देश भर में 2400 स्‍कूलों को चुना। इन स्‍कूलों में अटल टिंकरिंग लैब के माध्‍यम से हम छठीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों पर फोकस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today