हजारों फर्जी मतदाताओं की सूची सौंपी

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज यहां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह से मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश मंे विधानसभा निर्वाचन नामावली में फर्जी मतदाताओं की सूची सौंपते हुए आग्रह किया कि ये नाम तत्काल सूची से हटवायें जायें। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कहा कि यह तो मैं आपको कुछ जिलों की सूची प्रमाण स्वरूप सौंप रहा हूं, जबकि हर विधानसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में फर्जी मतदाता दर्ज हैं।

उन्होंने श्रीमती सलीना सिंह को एक ज्ञापन दिया जिसमें उल्लेख है कि मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया चल रही है। जनवरी 2018 में जो मतदाता सूचियां जारी हुई हैं, उनमें अनेकों गड़बडि़यां सामने आयी हैं। हर विधानसभा में लगभग बीस हजार से भी अधिक मतदाता डुप्लीकेट, मृत और अपात्र हैं। ऐसी भी अनियमितताऐं उजागर हुई हैं कि कई मतदाताओं के नाम दूसरी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में शामिल हैं।
श्री पचौरी ने उदाहरण स्वरूप होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के सिवनी मालवा, सोहागपुर, पिपरिया, रायसेन के उदयपुरा और भोजपुर, नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा, तेंदूखेड़ा और नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों की सीडी प्रस्तुत की हैं। सीडी में एक ही विधानसभा में एक ही मतदाता के नाम अलग-अलग बूथ पर अंकित हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में एक ही मतदाता के नाम एवं फोटो अंकित हैं।
ज्ञापन में श्री पचौरी ने लिखा है कि मैंने पूर्व में भी विगत 14 अप्रैल को भोजपुर विधानसभा-141 की मतदाता सूची में पुनरीक्षण के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। 
श्री पचौरी ने आयोग से आग्रह किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मतदाता सूचियों में पारदर्शिता स्थापित करने के साथ-साथ इन त्रुटियों में सुधार करने की कार्यवाही की जाये। मुख्य निर्वाचन आयुक्त, नई दिल्ली के प्रपत्र के अनुसार भी शीघ्र से शीघ्र डुप्लीकेट और अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने बावत संबंधितों को निर्देश दें।
इस दौरान श्री पचौरी के साथ चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रवीण कक्कड़, चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा, योगेन्द्रसिंह परिहार, पूर्व प्रवक्ता शानू कुरैशी तथा जितन्द्र मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today