-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विश्व हिन्दी सम्मेलन के लिए दुल्हन सा सजा लाल परेड मैदान
भोपाल के लाल परेड मैदान पर विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन गुरुवार से होने जा रहा है। इसके लिए लाल परेड मैदान दुल्हन की तरह सजा है। इसके भीतर करीब 60 हजार वर्गफीट में आयोजन के लिए सेंट्रल एसी व्यवस्था है और पूरा हाल ऐसा लग रहा है मानो किसी राजे-महाराजे का दरबार हाल हो।
विश्व हिन्दी सम्मेलन के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं जो इसका शुभारंभ करेंगे। आज दिनभर लाल परेड मैदान पर भारी चहल-पहल रही। आयोजन में शामिल होने के लिए आए देश-विदशे के हिन्दी प्रेमियों सहित राष्ट्रभर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश करने के लिए कलाकारों के दल भी पहुंच गए हैं। ये सभी आज मैदान पर आते-जाते रहे जिससे काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। देश-विदेश से आए लोग आयोजन स्थल की सजावट और भव्यता को देखकर आश्चर्यचकित थे। उसके सामने खड़े होकर लोग तस्वीरें उतरवा रहे थे तो कई लोगों ने सेल्फी लेकर अपनी यहां मौजूदगी दिखाने का प्रयास किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आज यहां तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ अनिल माधव दवे, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, सीएस अंटोनी जेसी डिसा व डीजीपी सुरेंद्र सिंह भी थे। तैयारियां देखने के बाद उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी दिए।




Leave a Reply