ग्राम स्वराज अभियान के जरिए बीस दिन में गांवों के सबसे गरीब लोगों तक फायदा पहुंचा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है कि डॉक्‍टर बी आर आम्‍बेडकर के प्रति श्रद्धांजलि स्‍वरूप 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्‍वराज अभियान के जरिये 16 हजार 850 गांवों में सबसे अधिक निर्धन लोगों को विकास के लाभ प्राप्‍त हुए हैं। कई ट्वीट संदेशों में प्रधानमंत्री ने कहा कि अभियान की इस अवधि के दौरान जन धन योजना के अंतर्गत बीस लाख 53 हजार से अधिक लाभान्वितों और प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना के तहत 16 लाख 14 हजार से अधिक लाभान्वितों को जोड़ा गया। उन्‍होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 26 लाख से अधिक लाभा‍र्थी जोड़े गये। श्री मोदी ने कहा कि मिशन इन्‍द्रधनुष के अंतर्गत एक लाख 64 हजार से अधिक बच्‍चों और 42 हजार महिलाओं को टीके लगाये गये।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विभिन्‍न स्‍थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, राज्‍य सरकारों के अधिकारियों, केन्‍द्र सरकार की शीर्षस्‍थ अधिकारियों, सिविल सोसायटी के सदस्‍यों और स्‍वसहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी से ग्राम स्‍वराज अभियान सफल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today