-
दुनिया
-
सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
-
उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
एस.एम.एस. पर मिली तारीख को ही मण्डी में फसल लायें किसान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील की है कि एसएमएस द्वारा सूचित की गई तारीख को ही अपनी फसल मंडी में विक्रय करने के लिये लायें। इससे उन्हें और अन्य किसान भाईयों को फसल विक्रय करने में सुविधा रहेगी। श्री चौहान ने बताया कि किसानों को एसएमएस के द्वारा खरीदी की तारीख की सूचना देने की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी चना, मसूर और सरसों की फसल का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा, किसान धैर्य बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि खरीदी कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिये। तत्काल भुगतान के समुचित प्रबंध किये जायें। श्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश में उपार्जन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री को समीक्षा के दौरान बताया गया की प्रदेश के 8 लाख 80 हजार से अधिक किसानों द्वारा अभी तक 67 लाख 78 हजार मैट्रिक टन गेहूँ का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया है। खरीदी मूल्य का 91 प्रतिशत भुगतान किसानों को उनके बैंक खातों में कर दिया गया है। इस मौके पर जानकारी दी गई कि 593 खरीदी केन्द्रों पर चना, मूसर एवं सरसों की खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश में कुल 9 लाख 46 हजार 861 मैट्रिक टन चना, मूसर एवं सरसों की खरीदी 4 लाख 19 हजार 393 किसानों से की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने गेहूँ खरीदी की बेहतर व्यवस्था की तारीफ की और अधिकारियों को बधाई दी।
Leave a Reply